कराटे प्रतियोगिता में सक्षम ने जीता गोल्ड मैडल

punjabkesari.in Wednesday, Feb 12, 2020 - 11:55 AM (IST)

जींद (ब्यूरो) : इंडस ग्लोबल अकैडमी के विद्याॢथयों ने कुरुक्षेत्र में आयोजित चौथी हरियाणा कराटे प्रतियोगिता में धूम मचाई। छठी कक्षा के सक्षम ने सब-जूनियर वर्ग के-35 किलोग्राम वर्ग में खेलते हुए गोल्ड मैडल हासिल किया। सक्षम ने अपने प्रतिद्वंद्वी पूंडरी के गौरव को 2-0 से हराते हुए गोल्ड मैडल हासिल किया। 

इसके अलावा 9वीं कक्षा के अर्पण ने कैडेट वर्ग के 65 किलोग्राम वर्ग में सिल्वर मैडल तथा 8वीं कक्षा के आर्यन ने कैडेट के 70 किलोग्राम वर्ग में खेलते हुए सिल्वर मैडल हासिल किया। स्पोटर्स हैड मुनीत बेरवाल ने बताया कि 2 दिवसीय राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन कुरुक्षेत्र में किया गया और सक्षम अप्रैल माह में राष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेगा। इंडस ग्लोबल अकैडमी के डायरैक्टर प्रवीन परूथी ने सभी विजेताओं को मिठाई खिलाते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और भविष्य में इससे बेहतर करने की प्रेरणा दी।   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

static