सिविल अस्पताल के प्रशिक्षण केंद्र में भाग लेती ए.एन.एम., 4 बीमारियों को लेकर डोर-टू-डोर करेंगी सर्वे

punjabkesari.in Monday, Jan 20, 2020 - 12:40 PM (IST)

जींद (ललित) : जींद जिले में जल्द ही ए.एन.एम. द्वारा 4 बीमारियों कैंसर, बी.पी., शूगर और हृदय रोग से संबंधित सर्वे किया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने ए.एन.एम. को ट्रेनिंग दे दी है। 2 दिवसीय ट्रेनिंग के दौरान 30 से ज्यादा ए.एन.एम. को ट्रेंड बनाया गया है। उन्हें बताया गया है कि वह किस प्रकार से एप का प्रयोग करके जानकारी दर्ज करें।

सिविल अस्पताल के प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित शिविर में सिविल अस्पताल के वरिष्ठ दंत चिकित्सक डा. रमेश पांचाल खास तौर पर मौजूद रहे। उपस्थित ए.एन.एम. को मास्टर ट्रेनर बबीता ने प्रशिक्षण दिया। ए.एन.एम. अब जल्द ही फील्ड में नजर आएंगी। ए.एन.एम. को डोर-टू-डोर जाकर यह सर्वे करना होगा कि परिवार में कितने सदस्य हैं और इनमें से कितने सदस्य बी.पी., शूगर, कैंसर और हृदय रोग की बीमारी से पीड़ित हैं। 

इसके हिसाब से ही टैबलेट में जानकारी हासिल करनी होगी। यदि कोई व्यक्ति बीमारियों से ज्यादा ग्रस्त मिलता है तो उसे सिविल अस्पताल में पहुंचाकर उसका इलाज शुरू करवाने की जिम्मेदारी ए.एन.एम. की होगी। कार्यक्रम की मास्टर ट्रेनर बबीता ने ए.एन.एम. को जानकारी दी कि वह किस प्रकार से डोर-टू-डोर जाकर टैबलेट के माध्यम से डाटा ऑन लाइन करेंगी। इसका सीधा सा लाभ यह होगा कि विभाग के पास भी आंकड़ा उपलब्ध हो जाएगा और जिन घरों में लोग बीमारियों से पीड़ित मिलेंगे उनको इन बीमारियों से बचाव की जानकारी देना भी ए.एन.एम. की जिम्मेदारी रहेगी।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static