कोर्ट की अवमानना करने पर 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

punjabkesari.in Tuesday, Apr 14, 2020 - 07:05 PM (IST)

जींद (राठी): सिविल लाइन थाना पुलिस ने विभिन्न मामलों में कोर्ट के आदेशों की अवमानना करने के आरोप में 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। ए.सी.जे.एम. आर्या शर्मा की अदालत ने 6 जनवरी को एक मामले में नाडा साहिब की संगीता को पी.ओ. घोषित कर दिया था और 9 जनवरी को पेश होने के आदेश दिए थे लेकिन वह सुनवाई के दिन पेश नहीं हुई। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामले में संगीता के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

दूसरे मामले में जे.एम.आई.सी. जींद सरिता की कोर्ट ने किसी मामले में सैनी मोहल्ला जींद के अमित को 12 अक्तूबर 2018 को पी.ओ. घोषित करते हुए 16 अक्तूबर 2018 को कोर्ट में पेश होने के आदेश दिए थे लेकिन अमित ने कोर्ट की अवमानना करते हुए पेश नहीं हुए। पुलिस ने अमित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इसके अलावा जे.एम.आई.सी. सरिता की कोर्ट ने एक मामले में बिहार के समस्तीपुर के चंद्र पोद्दर को एक दिसम्बर 2012 को पी.ओ. घोषित करते हुए 11 मार्च 2019 को कोर्ट में पेश होने को कहा था लेकिन आरोपी सुनवाई के दौरान पेश नहीं हुआ।

जांच अधिकारी एच.सी. संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने उक्त युवक के खिलाफ कोर्ट की अवमानना करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। वहीं, एक और मामले में सी.जे.एम. आर्या शर्मा की अदालत ने एक मामले में थानेसर के विकास को 17 अक्तूबर 2018 को पी.ओ. घोषित करते हुए 21 दिसम्बर 2012 को कोर्ट की सुनवाई में पेश होने के आदेश दिए थे लेकिन वह कोर्ट की सुनवाई के दौरान उपस्थित नहीं हुआ। जांच अधिकारी एच.सी. विजेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने विकास के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

वहीं, दूसरे मामले में जे.एम.आई.सी. सरिता सोलंकी की अदालत ने एक मामले में खर्ब अस्पताल के नजदीक के अजीत सिंह को 12 अक्तूबर 2018 को पी.ओ. घोषित किया था और उसे 15 अक्तूबर 2018 को कोर्ट में पेश नहीं हुआ। एच.सी. पिंकी ने बताया कि पुलिस ने अजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इसके अलावा सी.जे.एम. अरविंद कुमार बंसल की अदालत ने चंडीगढ़ के मालोगा कालोनी निवासी वेदप्रकाश को एक मामले में 9 मार्च 2020 को पी.ओ. घोषित करते हुए 13 मार्च 2020 को कोर्ट में पेश होने को कहा था लेकिन वह पेश नहीं हुआ।

 जांच अधिकारी एच.सी. महीपाल ने बताया कि पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दूसरे मामले में सी.जे.एम. अरविंद कुमार बंसल की अदालत ने निडाना हाल आबाद विकास नगर जींद के राजेंद्र को एक मामले में 12 मार्च 2020 को पी.ओ. घोषित करते हुए 13 मार्च 2020 को कोर्ट में पेश होने को कहा था लेकिन वह सुनवाई के दौरान पेश नहीं हुआ। जांच अधिकारी ए.एस.आई. रामफल ने बताया कि पुलिस ने उक्त युवक के खिलाफ कोर्ट की अवमानना करने के आरोप में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static