सी.एच.सी. को हॉट लाइन से जोडऩे को लेकर विभाग गंभीर

punjabkesari.in Monday, Jan 20, 2020 - 12:30 PM (IST)

जींद (जसमेर) : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सी.एच.सी.) को 24 घंटे बिजली की सप्लाई मिले और यहां बिजली न होने के कारण मरीजों तथा उनके उपचार में लगे स्टाफ को किसी तरह की दिक्कत नहीं हो, इसके लिए प्रदेश का स्वास्थ्य विभाग गंभीर हुआ है। स्वास्थ्य सेवाएं महानिदेशक ने जिले की उन सी.एच.सी. का ब्यौरा मांगा है जो बिजली की हाट लाइन से नहीं जुड़ी हैं। ऐसी सभी सी.एच.सी. को जल्द बिजली की हाट लाइन से कनैक्ट किया जाएगा। 

जींद जिले में 11 बड़े सरकारी चिकित्सा संस्थान हैं। इनमें जींद के सिविल अस्पताल के अलावा नरवाना, सफीदों और उचाना में सब डिवीजन अस्पताल भी शामिल हैं। इनके अलावा खरकरामजी, जुलाना, उझाना, कालवा, कंडेला, अलेवा और मुआना में सी.एच.सी. हैं। यह जिले में सरकारी चिकित्सा सेवाओं के सबसे बड़े केंद्र माने जाते हैं और प्रदेश का स्वास्थ्य विभाग इस तरह के सभी बड़े सरकारी चिकित्सा संस्थानों को बिजली की हॉट लाइन से जोडऩा चाहता है।

स्वास्थ्य सेवाएं महानिदेशक कार्यालय ने सिविल सर्जन कार्यालय से जिले में सिविल अस्पतालों और सी.एच.सी. में बिजली की हॉट लाइन के बारे में पूरा ब्यौरा तलब किया है। जानकारी जुटाने के बाद स्वास्थ्य विभाग का मुख्यालय उन सी.एच.सी. को बिजली की हॉट लाइन से जोडऩे के लिए बजट मुहैया करवाएगा, जो सी.एच.सी. बिजली की हॉट लाइन से कनैक्ट नहीं हैं। 

यह कहती हैं सिविल सर्जन
सिविल सर्जन डा. मंजू कादियान के अनुसार स्वास्थ्य विभाग के मुख्यालय ने जींद जिले की उन सी.एच.सी. की जानकारी मांगी है जो बिजली की हॉट लाइन से कनैक्ट नहीं है। इस तरह की जानकारी मुख्यालय को भेज दी गई है। उचाना सी.एच.सी. को बिजली की हॉट लाइन से जोडऩे के लिए स्वास्थ्य विभाग ने बिजली निगम के पास पैसे भी जमा करवा दिए हैं। सभी सी.एच.सी. को बिजली की हॉट लाइन से जोडऩे की जरूरत है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static