दहेज की खातिर मारपीट कर दी जान से मारने की धमकी, 3 के खिलाफ केस दर्ज

punjabkesari.in Wednesday, Sep 23, 2020 - 02:00 PM (IST)

जींद : महिला थाना पुलिस ने दहेज के लिए विवाहिता के साथ मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में ससुराल पक्ष के 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। शहर की एक कॉलोनी की 29 वर्षीय युवती ने महिला को बताया कि उसकी शादी 22 अप्रैल 2015 को तोशाम की मंशा राम कॉलोनी निवासी समीर के साथ हुई थी। उसके परिजनों ने शादी में अपनी हैसियत अनुसार दहेज दिया था लेकिन उसके ससुराल पक्ष के लोग खुश नहीं थे। बार-बार कम दहेज लाने की बात कहकर उसको परेशान किया जाने लगा औऱ उसे अपने मायके से औऱ ज्यादा दहेज लाने को कहा।

जब उसने इसका विरोध किया तो उसने इसका विरोध किया तो उसके पति समीर, देवर पंकज और सास सुमित्रा ने उसके साथ मारपीट की औऱ जान से मारने की धमकी दी। जांच अधिकारी एच.सी. नीलम ने बताया कि ससुराल पक्ष के 3 लोगों को नामजद कर उनके खिलाफ दहेज के लिए मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।    


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Manisha rana

Recommended News

Related News

static