31 करोड़ रुपए की 9 विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन

punjabkesari.in Wednesday, Aug 21, 2019 - 01:18 PM (IST)

कैथल: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान जिले में 31 करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि की 9 विकास परियोजनाओ का उद्घाटन/ शिलान्यास कर जिले के विकास में एक नए अध्याय की शुरूआत की। मुख्यमंत्री ने इस दौरान 12 करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि से पूर्ण की गई 5 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन तथा 18 करोड़ 94 लाख रुपए से अधिक की धनराशि से पूर्ण की जाने वाली 4 विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जन आशीर्वाद यात्रा के आज तीसरे दिन यात्रा के कैथल में पहुंचने पर स्थानीय कोयल कॉम्प्लैक्स में 9 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन/शिलान्यास किया।
 

मुख्यमंत्री द्वारा 12 करोड़ 19 लाख 5 हजार रुपए की धनराशि से पूर्ण करके लोकाॢपत की गई विकास परियोजनाओं में 6 करोड़ रुपए की लागत से स्थानीय पुलिस लाइन परिसर में नव निर्मित डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल का भवन, कलायत विधानसभा क्षेत्र के गांव खेड़ी शेरू में पीने का स्वच्छ पानी उपलब्ध करवाने हेतु 1 करोड़ 54 लाख 50 हजार रुपए से जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा गांव में नव निर्मित जलघर एवं बिछाई गई पाइपलाइन, गांव नरड़ में स्वच्छ पानी उपलब्ध करवाने हेतू 2 करोड़ 25 लाख 40 हजार रुपए की धनराशि से नव निर्मित जलघर एवं बिछाई गई पाइपलाइन।कलायत विधानसभा क्षेत्र में 76 लाख 67 हजार रुपए की धनराशि से खरक माइनर का जीर्णोद्धार तथा ढांड में 1 करोड़ 62 लाख 48 हजार रुपए की धनराशि से नव निर्मित उप तहसील के भवन का निर्माण कार्य शामिल हैं।
 

मनोहर लाल ने 18 करोड़ 94 लाख 39 हजार रुपए की धनराशि से पूर्ण की जाने वाली 4 विकास परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी, जिनमें कलायत में 13 करोड़ 84 लाख रुपए की धनराशि से लघु सचिवालय के भवन का निर्माण, कैथल विधानसभा क्षेत्र में 2 करोड़ 34 लाख 28 हजार रुपए की धनराशि से कुलतारण सब-माइनर का जीर्णोद्धार, 1 करोड़ 48 लाख 22 हजार रुपए की धनराशि से गुहणा सब माइनर का जीर्णोद्धार तथा 1 करोड़ 27 लाख  89 हजार रुपए की धनराशि से पूर्ण होने वाला भानपुरा सब माइनर का जीर्णोद्धार शामिल हैं। इस अवसर पर कुरुक्षेत्र लोकसभा सांसद नायब सिंह सैनी, सहकारिता राज्य मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर, उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी, पुलिस अधीक्षक विरेंद्र विज, कर्ण सिंह रानौलिया, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ढांड, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मपाल शर्मा, राव सुरेंद्र सिंह, लीला राम, राजेंद्र शर्मा स्लेटी, सुशीला शर्मा, राजपाल तंवर, रॉकी मित्तल, सुरेश गर्ग नौच, पाला राम सैनी, संजय भारद्वाज, विरेंद्र छौत, सतीश सिरटा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static