यातायात नियम तोडऩे वाले चालकों को किया सचेत

punjabkesari.in Monday, Sep 16, 2019 - 12:20 PM (IST)

कैथल (सुखविंद्र) : जिला पुलिस ने एस.पी. विरेंद्र विज की अगुवाई में लगातार तीसरे दिन यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले चालकों को फूल भेंट करके सचेत किया। अभियान के तहत अर्जुन अवार्डी डी.एस.पी. ट्रैफिक रविंद्र सांगवान, डी.एस.पी. मुख्यालय कुलवंत सिंह, डी.एस.पी. ए.ई.सी. बलजिंद्र सिंह, डी.एस.पी. कैथल विनोद शंकर, डी.एस.पी. कैथल कृष्ण कुमार, डी.एस.पी. गुहला किशोरी लाल, जिला पुलिस के सभी थाना प्रबंधक व चौकी प्रभारी केंद्र सरकार द्वारा लागू किए नए मोटर वाहन अधिनियम के प्रति लोगों को जागरूक करने की मुहीम में जुटे रहे।

पुलिस पी.आर.ओ. ने बताया कि कैथल पुलिस द्वारा चालकों तथा आमजन को जागरूकता एवं शैक्षणिक अभियान के तहत विभिन्न चौकों, स्कूल-कालेज, टैक्सी स्टैंड तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पम्फलेट बांटकर यातायात नियमों की अवहेलना करने पर बढ़े हुए जुर्माने से अवगत करवाते हुए जनता को प्रेरित किया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

static