निगम ने एल.डी.सी. को किया सस्पेंड

punjabkesari.in Friday, Jul 20, 2018 - 12:53 PM (IST)

करनाल(सरोए): बिजली निगम में कार्यरत एक एल.डी.सी. ने नया मीटर लगवाने की एवज में उपभोक्ता से 46 हजार रुपए लेकर पुराना कनैक्शन चालू कर दिया। उपभोक्ता उस समय हैरान रह गया, जब पता चला कि उसके घर में जो मीटर लगवाया गया है, वह नया न होकर पुराना कनैक्शन ही जारी करवा दिया है और उस पर हजारों रुपए का बकाया खड़ा है। जब उपभोक्ता ने एल.डी.सी. से इस बारे में बात की गई तो मामले में कोई समाधान नहीं निकला। 

रामनगर के उपभोक्ता ने निगम के अधिकारियों को शपथ देकर कहा कि उन्होंने रामनगर सब-डिवीजन में कार्यरत एल.डी.सी. को पैसे देकर मीटर लगवाया था। उसे पैसे भी एक साल पहले दिए थे लेकिन अब तक उसके कनैक्शन पर हजारों रुपए खड़े हैं। मामला संज्ञान में आते ही निगम शहरी एक्स.ई.एन. ने एस.डी.ओ. रामनगर को जांच सौंपी। 

जांच में उपभोक्ता द्वारा जो आरोप लगाए गए थे, वे सही पाए गए जिसके चलते निगम एक्स.ई.एन. धर्म सुहाग ने एल.डी.सी. को तुरंत प्रभाव से सस्पैंड कर दिया। निगम एक्स.ई.एन. धर्म सुहाग ने बताया कि एल.डी.सी. ने उपभोक्ता से करीब 46 हजार रुपए लेकर नए मीटर की जगह पुराना कनैक्शन जारी कर दिया जिसके चलते उसे सस्पैंड कर दिया।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rakhi Yadav

Recommended News

static