अब मोबाइल एप से करें ऑनलाइन ऑर्डर, घर पहुंचेगी सब्जी, फल व दूध

punjabkesari.in Wednesday, Mar 25, 2020 - 03:00 PM (IST)

करनाल (मनोज) : कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए पूरा जिला लॉकडाऊन कर दिया गया है। बावजूद इसके मंगलवार को सुबह सड़कों पर काफी वाहन दौड़े। पुलिस ने जगह-जगह नाके लगाए। कई जगह वाहन चालक पुलिसकर्मियों से सवाल-जवाब करते नजर आए। इन्हें काबू करने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इनमें से अधिकतर ने रोजमर्रा का सामान बाजार से लेने का बहाना बनाया। कुछ ने कहा कि उन्हें दूध, फल व सब्जी लेकर आनी है। इसलिए इन्हें चाहकर भी रोका नहीं जा सका।

जिले को पूरी तरह से लॉकडाऊन करने के लिए अब प्रशासन ने नई रणनीति बनाई है। मोबाइल पर ऑर्डर करते ही सब्जी, फल व दूध आपके घर पहुंचेगा। इसके लिए बस आपको एप डाऊनलोड करना होगा। इसका नाम है नाओ-आनलाइन ग्रोसरी शॉपिंग एप करनाल हरियाणा। इस पर ऑर्डर करते ही सामान घर आ जाएगा। लॉकडाऊन के दौरान लोगों को सड़क पर आने से रोकने के लिए यह पहल की गई है।  

यह इम्तिहान, जो जरूरी वही मंगवाएं 
कोरोना वायरस इम्तिहान ले रहा है। आप खुद के प्रति अपने समाज और देश के प्रति कितने संजीदा है। यह दिखाने का समय आ गया है। आवश्यकतानुसार वस्तुएं ही मंगवाकर जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें। गैर जरूरी सामान का भंडारण न करें। इसी में समाज की भलाई है। कोरोना वायरस के संक्रमण पर काबू पाने के लिए आप अपने घर पर ही रहें। प्रशासन आपके सहयोग के लिए सदैव तत्पर है। खुद और अपने परिवार को सुरक्षित रखें। आपकी हर परेशानी पर प्रशासन की नजर है। आपकी सुविधा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static