वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, चोरी की बोलैरो पिकअप व गाड़ियों के साथ 5 शातिर गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Feb 18, 2020 - 02:11 PM (IST)

करनाल (काम्बोज) : पुलिस ने वाहनों को लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से 5 लूटी हुई बोलैरो पिकअप तथा लूट की वारदात में प्रयोग की गई 2 गाडिय़ां बरामद की गई हैं। पुलिस क्राइम यूनिट सी.आई.ए-1 इंचार्ज निरीक्षक दीपेन्द्र राणा को गुप्त तरीके से वाहन लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के संबंध में सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही टीम गठित कर आरोपियों को पकडऩे के लिए रवाना हुए।

योजनाबद्ध तरीके से मेरठ रोड पर वाहन लूट के गिरोह को लूटी गई बोलैरो को पिकअप सहित धर दबोचा। जिसमें आरोपी रूपचंद, संजीव, संदीप, सोनू व अमित को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने 6 वारदातों को खुलासा किया, जिसमें 4 वारदातें करनाल जिले की हैं, जबकि 2 वारदात कुरुक्षेत्र के लाडवा क्षेत्र की है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया, जहां रिमांड दौरान आरोपियों के कब्जे से लूटी गई 4 बोलैरो पिकअप व वारदातों के समय प्रयोग की गई 2 गाड़ी स्कार्पियो और टवीट बरामद की गई।

जो आरोपीयों के कब्जे से लूटी गई कुल 5 बोलैरो पिकअप बरामद हुई, जिनमें से 4 जिला करनाल व एक जिला कुरुक्षेत्र की वारदातों की हैं। इन वारदातों में आरोपियों के साथ उनके 2 अन्य साथी भी शामिल थे, जो अभी फरार चल रहे हैं, जिनकी भी पुलिस द्वारा तलाश जारी है। उप-पुलिस अधीक्षक मुख्यालय विरेन्द्र सिंह ने बताया कि काफी दिनों से वाहन लूट का यह गिरोह सक्रिय था, जिसने करनाल व कुरुक्षेत्र में वाहन लूट की कई वारदातों को अंजाम दिया था।

उपरोक्त आरोपियों में से आरोपी रूपचंद और संदीप ने करीब एक वर्ष तक टाटा फाइनैंस में काम किया था, जो करीब 6 माह पहले उन्हें इस कम्पनी से हटा दिया गया था। जिसके बाद दोनों आरोपियों ने अपना गैंग बनाया। वे फर्जी फाइनैंसर बनकर किसी गाड़ी को बीच रास्ते में रोककर डइवर को बोलते थे कि यह गाड़ी फाइनैंस पर ली गई है और इसकी कई किस्तें बकाया हैं। इसलिए बैंक में जाकर पहले इसकी बकाया किस्तें भरो और यार्ड में आकर बैंक की रसीद दिखाकर अपनी गाड़ी ले जाना। यह कह कर आरोपी गाड़ी लेकर वहां से फरार हो जाते थे। विरेन्द्र सिंह ने बताया कि इनमें से आरोपी सोनू के खिलाफ जिला कैथल में हत्या के प्रयास का एक मामला दर्ज है, जिसमें फिलहाल यह जमानत पर बाहर आया हुआ था।   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static