हत्या कर शव को रफादफा करने के आरोप में महिला सहित 5 के खिलाफ केस दर्ज

punjabkesari.in Saturday, Dec 07, 2019 - 01:03 PM (IST)

इस्माईलाबाद (शर्मा) : मारपीट कर हत्या करने व शव को रफादफा करने के आरोप में एक महिला सहित 5 लोगों के खिलाफ पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर मृतक के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव सुरेश कुमार निवासी झांसा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पुत्र अजय का मनीक्षा के साथ प्रेम संबंध थे। दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे। आरोपी शीला ने मिलीभगत से उसके लड़के को बार-बार फोन कर अपने घर बुलाया और उसके बेटे के साथ मारपीट की।

बेटे को बड़ी मशक्कत से उनके चंगुल से से निकला। उसके बाद शीला उनके घर पर आई और उसके बेटे के साथ फिर से मारपीट शुरू कर दी। उसका बेटे उसके चंगुल से छूट कर बाइक लेकर वहां से चला गया। शीला ने गली में खड़ी होकर धमकी दी कि उसके बेटे को नहीं छोड़ेंगे। उसके पश्चात लखन, विनोद उर्फ मोजी, विशाल और अभिषेक अलग-अलग मोटरसाइकिलों पर अजय के पीछे गए और नहर के किनारे अजय को रोक कर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

जब अशोक कुमार निवासी मेघामाजरा ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होंने अशोक को धक्का मार बीच से हटने की धमकी दी। उसके बाद उनके बेटे को कोई पता नहीं चला। उसके बाद अजय का शव नहर से मिला। जिसके सिर व आंखों के अलावा शरीर पर चोट व खून के निशान थे। झांसा थाना प्रभारी राजपाल ने कहा कि न्यायालय के आदेश पर मृतक अजय के पिता की शिकायत पर एक महिला सहित 5 लोगों के खिलाफ हत्या कर शव को रफादफा करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच वे खुद कर रहे हैं। मामले में जो दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static