घर में घुसकर बदमाश ने चाकू की नोक पर महिला से की लूटपाट, मामला दर्ज

punjabkesari.in Friday, Feb 07, 2020 - 12:39 PM (IST)

पिहोवा (बंसल) : शहर में एक व्यक्ति द्वारा घर में घुस कर महिला से चाकू की नोक पर मारपीट करने, कपड़े फाडऩे व जबरदस्ती करने के आरोप में पुलिस से पीड़ित महिला की शिकायत में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस में दर्ज शिकायत में पिहोवा निवासी पीड़ित महिला ने कहा कि वह अपने घर अकेली थी। तभी कृष्ण कुमार निवासी फौजी प्लाट पिहोवा उसके घर आया जिसके हाथ में चाकू था। आते ही वह बेवजह उसके साथ मारपीट करने लगा तथा उसके कपड़े फाड़ दिए।

इतना ही नहीं आरोपी कृष्ण कुमार ने उसके साथ जोर जबरदस्ती करने का प्रयास भी किया। शोर मचाने पर जब उसकी माता उसे आरोपी के चंगुल से छुड़वाने आई तो उसने उससे भी मारपीट करनी शुरू कर दी। शिकायतकत्र्ता अनुसार आरोपी के पास एक चाकू भी था, जिसे दिखाकर वह उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी कृष्ण कुमार निवासी फौजी प्लाट के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static