MSP की गारंटी देने व सभी कृषि उत्पादन खरीदने का कानून बनाए सरकार : चढूनी

punjabkesari.in Friday, Sep 25, 2020 - 03:10 PM (IST)

शाहाबाद मारकंडा (रणजीत) : भारतीय किसान यूनियन सहित हरियाणा के सभी किसान संगठनों ने 25 सितम्बर को मुकम्मल हरियाणा बंद का आह्वान किया है। यह बंद प्रात: 10 से 4 बजे तक रहेगा। यह घोषणा आज भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने की। चढूनी आज प्रात: भाकियू के प्रदेश प्रैस प्रवक्ता राकेश बैंस के शाहाबाद स्थित आवास पर पत्रकार वार्ता कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि 25 सितम्बर को किसानों के मसीहा ताऊ देवीलाल की जयंती है और इसी दिन हरियाणा के किसान अपनी मांगों को लेकर हरियाणा बंद कर रहे हैं। अगर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला में देवीलाल का खून है तो उन्हें तुरंत सरकार से अपने पद से त्यागपत्र देकर अलग हो जाना चाहिए। उन्होंने प्रश्न किया कि अगर लाठीचार्ज नहीं हुआ तो लोगों की हड्डियां किसने तोड़ी, किसानों को किसने घायल किया, उन लोगों पर आज तक एफ.आई.आर. क्यों नहीं हुई? उन्होंने हरियाणा मंडी एसोसिएशनों, उद्योग व्यापार मंडल, सभी किसानों व किसान संगठनों, ट्रांसपोर्टरों व व्यापारी, दुकानदार संगठनों से अनुरोध किया है कि जनविरोधी कानूनों के विरुद्ध 25 सितम्बर को 10 से 4 बजे तक अपने कारोबार बंद रखें। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Manisha rana

Recommended News

Related News

static