मुख्यमंत्री मनोहर को हुआ कोरोना, विधानसभा स्पीकर भी मिल चुके हैं पॉजिटिव

punjabkesari.in Monday, Aug 24, 2020 - 07:09 PM (IST)

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री मनोहर ने अपने ट्विटर हैंडल पर दी है। बता दें कि इससे पहले हरियाणा विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता सहित विधानसभा के 7 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं।
 



वहीं बीते बुधवार को मुख्यमंत्री मनोहर के चंडीगढ़ स्थित आवास पर कार्यरत 9 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के आवास पर 49 वर्षीय व्यक्ति, 24 वर्षीय युवक, 23 वर्षीय युवक, 26 वर्षीय युवक, 31 वर्षीय युवक, 33 वर्षीय व्यक्ति, 38 वर्षीय व्यक्ति, 55 वर्षीय व्यक्ति और 36 वर्षीय व्यक्ति में कोरोना संक्रमित पाए गए थे।  

(विधानसभा स्पीकर के पॉजिटिव पाए जाने के बाद गंगवा संभालेंगे सत्र का कार्यभार)


गौरतलब है कि हरियाणा में कोरोना की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रहा। स्वास्थ्य विभाग की रविवार तक की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में कुल कोरोना मामलों की संख्या 54 हजार से अधिक पहुंच चुकी थी। वहीं प्रदेश में अब तक कोरोना 603 से अधिक लोगों की जान ले चुका है। प्रदेश में अभी तक 44822 रिकवर किए जा चुके हैं। अब प्रदेश में 8961 सक्रिय मामले हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static