सीएम योगी का विवादित बयान- 'भारत माता की जय' बोलने में कांग्रेसियों को शर्म आती है

punjabkesari.in Friday, Oct 11, 2019 - 05:34 PM (IST)

पंचकूला (उमंग): विधानसभा चुनावों में भाजपा का प्रचार करने हरियाणा के पंचकूला पहुंचे उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने विवादित बयान दिया है। पंचकूला के कालका विधानसभा क्षेत्र में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस के लोगों को भारत माता की जय बोलने में शर्म आती है, जब देश के रक्षा मंत्री फ्रांस में राफेल की पूजा कर रहे थे, तो कांग्रेस के लोग उनका मजाक बना रहे थे। उन्होंने कहा कि जब देश का गौरव बढ़ रहा हो तो ये लोग मजाक बनाते हैं। कांग्रेस को अच्छा नहीं लगता जब देश का गौरव बढ़े। 

PunjabKesari, yogi

योगी आदित्यनाथ कालका में भाजपा प्रत्याशी लतिका शर्मा और पंचकूला से भाजपा के प्रत्याशी ज्ञान चंद गुप्ता के पक्ष में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों ने योगी आदित्यनाथ का स्वागत किया। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि धारा 370 को समाप्त करने पर कांग्रेस बोलती थी कि देश में खून की नदियां बह जाएंगी, लेकिन एक पटाखा तक नहीं फूटा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 370 का विरोध किया। जब महिलाओं के सम्मान के लिए तीन तलाक को समाप्त किया गया, तब कांग्रेस इसका विरोध कर रही थी।

योगी ने कहा कि कांग्रेस को देश के लोगों से कोई लेना-देना नहीं है, उसे तो केवल बस राजनीति करनी है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2जी के बाद दामाद जी ने बड़े-बड़े घोटाले किए। हरियाणा के गुडग़ांव से लेकर पंचकूला तक जमीन घोटाले पूरे देश में चर्चा बने हुए हैं, दामाद जी ने कोई जमीन नहीं छोड़ी। 

योगी आदित्यनाथ यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पहले देश को बेचा। जब देश की सत्ता उनके हाथ से चली गई, तो उन्होंने अपनी पार्टी की टिकटें बेचना शुरू कर दी। पार्टी के नेता ही लगातार आरोप लगा रहे हैं कि कांग्रेस के नेताओं द्वारा टिकटें गई हैं। उन्होंने कहा जिस पार्टी का स्वयं तय कोई भविष्य नहीं है, वह दूसरों के बारे में क्या सोचेंगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static