हरियाणा में कोरोना के 679 नए मामले आए सामने, रिकवरी रेट में आई गिरावट, देखिए अपने जिले की रिपोर्ट

punjabkesari.in Thursday, Jul 09, 2020 - 08:01 PM (IST)

डेस्क: हरियाण में कोरोना की रफ्तार अब और भी तेज हो गई है। नए केसों के संख्या में रोजाना तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। आज प्रदेश में 17 जिलों से 679 नए मामले सामने आए। जिसके बाद संक्रमितों की संख्या 19369 पहुंच गई। वहीं आज ठीक होने वालों की संख्या बीते दिन के मुकाबले कम रही। 404 मरीज ठीक होकर घर लौटे। ठीक होने वालों की संख्या में गिरावट आने से रिकवरी रेट 74.91 पहुंच गई। इसके साथ आज 5 संक्रमित मरीज कोरोना से जंग हार गए। 

प्रदेश में कुल 19369 कोरोना संक्रमित में से 4572 केस सक्रिय हैं। अभी तक कुल 287 मौतें हो चुकी हैं। वहीं प्रदेश में अब तक 14510 कोरोना के मरीज ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में 71 मरीज ऐसे हैं, जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है। इनमें ऑक्सीजन सपोर्ट पर 50 मरीज व वेंटीलेटर पर 20 मरीज हैं।

देखें अपने जिले की रिपोर्ट हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, (09 जुलाई, शाम)-

PunjabKesari, haryana

(नोट- यह सभी आंकड़े हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के रोजाना जारी होने वाले बुलेटिन के अनुसार ही बताए गए हैं।)    


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

vinod kumar

Recommended News

Related News

static