'गोल्डन' दिल के भी मालिक है नीरज चोपड़ा, जिसने छीना सोना, उसी की तारीफ में कही यह बड़ी बात

punjabkesari.in Sunday, Jul 24, 2022 - 01:28 PM (IST)

पानीपत:  विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 19 साल बाद देश को पदक दिलाने वाले नीरज चोपड़ा ने कहा है कि उनके लिए यह प्रतियोगिता आसान नहीं थी। उन्होंने आज के दिन काफी कुछ सीखा और रजत पदक जीतकर बेहद खुश हैं। वो नतीजों से बेहद खुश हैं।   नीरज ने कहा "आज हालात थोड़े ठीक नहीं थे, काफी हवा थी लेकिन उम्मीद थी कि थ्रो लगेगा। मैंने आज मेडल जीता है तो अच्छा लग रहा है और अब अगले साल फिर इससे अच्छा करने की कोशिश करेंगे। देखने में यह भले ही आसान लगे, लेकिन एंडरसन ने निश्चित रूप से 90 मीटर की दूरी तय करने के लिए बहुत जोर लगाया होगा। इस साल वो दुनिया में सबसे आगे हैं। बहुत अच्छे थ्रो कर रहे हैं। उनके कई थ्रो 90 मीटर से ज्यादा रहे हैं। मैं उनके लिए खुश हूं कि उन्होंने काफी मेहनत की है। यह मेरे लिए भी अच्छा है। मेरे सामने अच्छी चुनौती है।"


पुरुषों के जैवलिन थ्रो के फाइनल के चौथे राउंड में नीरज चोपड़ा ने 88.13 मीटर दूर भाला फेंका है। इससे पहले तीसरे राउंड में उन्होंने 86.37 मीटर दूर भाला फेंका था। दूसरे राउंड में उन्होंने 82.39 मीटर तक भाला फेंका था। चौथे राउंड में 88.13 मीटर दूर बाला फेंककर वह दूसरे स्थान पर आ गए हैं। इससे पहले वह चौथे स्थान पर थे।



नीरज ने आगे कहा कि ओलंपिक चैंपियन होने के कारण वो खुद पर दबाव नहीं महसूस करते हैं। उन्होंने तीसरे थ्रो के बाद भी खुद पर यकीन किया। उन्होंने वापसी की और रजत पदक जीता। यह वाकई में सुखद है। अगली बार वो पदक का रंग बदलने की कोशिश करेंगे। इसके साथ ही नीरज ने कहा है कि कॉमनवेल्थ गेम्स में वो अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static