कम्पनी के गोदाम में चोरों ने लगाई सेंध, लाखों रुपए की कीमत का धान किया चोरी

punjabkesari.in Thursday, Jan 23, 2020 - 02:01 PM (IST)

पानीपत (संजीव) : जनपद के गांव खोतपुरा में बने एग्रो कम्पनी के गोदाम में रात के समय चोरों ने सेंध लगाते हुए करीब 5 लाख की कीमत का 267 बोरी धान चोरी कर लिया है। कंट्रोल रूम से मिली सूचना के आधार पर थाना सैक्टर 13-17 पुलिस मौके पर पहुंची और बारीकी से घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस द्वारा केस दर्ज करके मामले की छानबीन की जा रही है। 

पंजाब के जिला तरनतारन के गांव गोइंदवाल साहिब निवासी जसविन्द्र सिंह पुत्र अरुड़ सिंह ने बताया कि उन्होंने खोतपुरा में करीब 4 एकड़ में बने गोदाम में धान की बोरियां स्टोर कर रखी हैं। इसकी सिक्योरिटी का ठेका जी-4 सिक्योरिटी को दिया गया है। गत मध्यरात्रि को अज्ञात लोगों ने गोदाम में सेंध लगाते हुए 267 बोरी धान चोरी कर ली, जिसकी कीमत करीब 5 लाख रुपए है।  

उन्होंने बताया कि वह पिछले 5-6 साल से इस गोदाम का उपयोग कर रहे हैं, जिसमें चोरी की यह पहली ही वारदात है। सिक्योरिटी पर लाखों खर्च, नहीं लगवाए सी.सी.टी.वी.हैरानी की बात ये है कि गोदाम पर कोई सी.सी.टी.वी. कैमरे नहीं लगे पाए गए, जबकि सिक्योरिटी पर करीब 1.69 लाख रुपए प्रति माह खर्च किया जा रहा है। थाना सैक्टर 13-17 पुलिस ने भादंसं की धारा 380 के तहत केस दर्ज करके चोरों की तलाश तेज कर दी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static