पंजाब विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने भूपेन्द्र सिंह बूरा को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, अल्का लांबा के साथ करेंगे काम

punjabkesari.in Tuesday, Jan 11, 2022 - 04:09 PM (IST)

चंडीगढ़ (धरणी): पंजाब विधानसभा का चुनावी बिगुल बजने के बाद से राजनीतिक दलों में सक्रियता बढ़ गई है। पार्टी के जुझारू और कर्मठ कार्यकर्ताओं को बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। इसी क्रम में आज कांग्रेस ने पार्टी के कार्यकर्ता भूपेन्द्र सिंह बूरा को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। पंजाब विधानसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए भूपेन्द्र सिंह बूरा को आल इंडिया कांग्रेस कमेटी में शामिल किया गया है।

कांग्रेस ने बूरा को पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान एआईसीसी के मीडिया और कम्यूनिकेशन विंग के कॉऑर्डिनेटर इंचार्ज की कमान संभालने की जिम्मेदारी दी है। इस दौरान वे अल्का लांबा के साथ काम करेंगे, जिन्होंने पहले से ही पंजाब कांग्रेस कमेटी के कम्यूनिकेशन इंचार्ज की कमान संभाली हुई है। बता दें कि भूपेन्द्र सिंह बूरा चंडीगढ़ फुटबॉल एसोसिएशन के उप प्रधान हैं।

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला के कार्यालय से जारी एक पत्र में कहा गया कि पार्टी के लिए पंजाब चुनाव बहुत ही ज्यादा मायने रखता है। पंजाब में कांग्रेस सरकार द्वारा यहां के बहादुर लोगों के लिए तारकीय काम किए गए हैं, जिससे यह अनिवार्य हो जाता है कि कांग्रेस पंजाब में लोगों के आशीर्वाद से दोबारा सत्ता में आए। पत्र में इसके साथ ही भूपेन्द्र सिंह बूरा को कॉऑर्डिनेटर इंचार्ज की कमान सौंपी और अल्का लांबा के साथ मिलकर काम करने के लिए कहा गया।

बूरा ने अपनी नियुक्ति के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी, पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी तथा राष्ट्रीय मीडिया इंचार्ज रणदीप सिंह सुरजेवाला का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पंजाब विधानसभा चुनाव में उन्हें मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पर अपनी मेहनत और सहयोग से खरा उतरने की हर संभव कोशिश करेंगे और पंजाब में कांग्रेस पार्टी को सत्ता में दोबारा वापसी के लिए जी जान से काम करेंगे।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Shivam

Recommended News

Related News

static