साढ़े 5 माह बाद पार्षदों ने ली शपथ, जल्द उप प्रधान का होगाा चयन

punjabkesari.in Saturday, Jun 19, 2021 - 12:25 PM (IST)

धारूहेड़ा (योगेंद्र सिंह) :  नगर पालिका धारूहेड़ा में चुनाव जीतने के साढ़े पांच माह बाद जीते हुए पार्षदों को शपथ दिलाई गई। 27 दिसंबर 2020  को नगर पालिका के चुनाव हुए थे और 30 दिसंबर को चुनाव परिणाम घोषित हुए थे। इसी बीच प्रधान का चुनाव जीते कंवर सिंह पर फर्जी मार्कशीट का आरोप लगा और जांच हुई तो शिकायत सही पाने पर उन्हें पद से हटा दिया गया। तभी से पार्षदों का शपथ समारोह नहीं हो पाया था। चुनाव जीतने उपरांत भी पार्षद कोई काम नहीं कर पा रहे थे और दूसरी ओर शहर में समस्याओं का अंबार लग रहा था।

इसी के चलते पार्षदों ने सरकार को पत्र लिखकर शपथ दिलाने की गुहार लगाई थी। इसी के चलते कल एडीसी ने  17 पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित कर शपथ दिलाई। प्रधान को लेकर स्थिति साफ नहीं है और इसके चलते संभावना है कि उप प्रधान को पावर मिल सकती है। किसी एक पार्टी के पास समर्थन नजर नहीं आ रहा है और इसके चलते राजनीतिक समीकरण बनाए जा रहे हैं कि किसे उप प्रधान की कुर्सी पर बैठाया जाए। उप प्रधान को लेकर जल्द ही बैठक का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर जिला प्रशासन जल्द ही तारीखों का एलान करेगा।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static