पोषण पखवाड़े के तहत लगाया जागरूकता शिविर

punjabkesari.in Sunday, Mar 15, 2020 - 02:47 PM (IST)

रानियां (दीपक) : पोषण पखवाड़े के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अधिकारी सरोज काम्बोज द्वारा थेड़ शमिंद्र सिंह, ढाणी सतनाम सिंह, थेड़ी मोहर सिंह के आंगनबाड़ी सैंटर में पोषण पखवाड़े के तहत जागरूकता मीटिंग की गई। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे पोषण पखवाड़े 8 से 22 मार्च का मुख्य लक्ष्य बच्चों, महिलाओं, किशोरों में होने वाले कुपोषण व एनीमिया को दूर करना है। 

उन्होंने बताया कि सही ज्ञान के साथ-साथ खान पान में सावधानियां अपनाकर एनीमिया और कुपोषण को दूर किया जा सकता है। उन्होंने खाने में हरी पत्तेदार सब्जियां, गुड़, चने का प्रयोग के साथ-साथ पीने के लिए साफ पानी का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने कहा कि प्रात:काल के धूप के सेवन से शरीर व हड्डिïयां के लिए उपयोगी विटामिन डी प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने महिलाओं को किचन गार्डर्निंग के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों को कुरकुरे, चिप्स आदि का सेवन न करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सब्जियों को काटने से पहले धोना चाहिए। 

उन्होंने साफ-सफाई का ध्यान रखने लिए कहा। पीने के पानी के लिए डंडी वाले लौटे रखने के लिए कहा गया। इस जागरूकता मीटिंग के दौरान महिला एवं बाल विकास अधिकारी सरोज कम्बोज ने पोषण शपथ, ग्रोथ मानीटिरिंग, हैड वाश डैमो के साथ-साथ साइकिल रैली भी निकाली गई। उन्होंने किशोरियों को माहवारी के दौरान साफ-सफाई रखने के लिए कहा गया। मीटिंग आंगनबाड़ी वर्कर्स, हैल्पर्स, महिलाएं किशोरियां और बच्चे सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static