महिला की मौत पर निजी अस्पताल पर फूटा परिजनों का गुस्सा

punjabkesari.in Tuesday, Jan 14, 2020 - 01:30 PM (IST)

सिरसा(का.प्र.): सांगवान चौक स्थित निजी अस्पताल में एक महिला के उपचार में बरती गई लापरवाही से रोषित होकर मृतक महिला के परिजनों ने आज सुबह अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया। मामले की सूचना पाकर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और मामले को सुलझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन कार्रवाई पर अड़े रहे। मृतका कुलविंद्र कौर के भांजे अजय रंधावा ने बताया कि गत दिवस वे महिला कुलवंत कौर को लेकर अस्पताल में आए थे। महिला का कुछ समय पूर्व आपरेशन हुआ था और महिला के पेट में दर्द हो रहा था।

चिकित्सक ने महिला के आंत में सूजन का तर्क देते हुए मुंह में नलकी डाली दी जिससे महिला के आप्रेशन के टांके खुल गए व आंत बाहर आ गई। अजय रंधावा ने आरोप लगाते हुए यह भी कहा कि अस्पताल की ओर से सही ढंग से उपचार नहीं किया गया और महिला कुलवंत कौर को ले जाने को कहा गया। महज 2400 रुपए के लिए स्टाफ ने महिला को ले जाने नहीं दिया। काफी प्रयास करने के बाद महिला को अन्य अस्पताल में उपचार हेतु  भर्ती करवाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। महिला के परिजनों ने चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

vinod kumar

Recommended News

Related News

static