गश्त पर गई पुलिस पर लाठी-डंडों से हमला,  तीन जवान घायल

punjabkesari.in Sunday, Oct 08, 2017 - 03:58 PM (IST)

मेवात(ऐ.के. बघेल): डंपर-ट्रैक्टर इत्यादि बाहनों से अवैध वसूली करने वाले लोगों ने देर रात गश्त पर गई पुलिस पर लाठी डंडों से हमला ही नहीं बल्कि जमकर धुनाई भी की। पुलिस ने फायर कर अपनी जान बचा पाई। इस हमले में एक होम गार्ड के जवान सहित तीन पुलिस वालों को अस्पताल में भर्ती करवाया।   

जानकारी के अनुसार चांदडाका चौकी इंचार्ज  दीपचंद रोजाना की तरह अपने साथियों के साथ रात्रिगश्त पर थे। उसी दौरान ओवरलोड वाहनों से अवैध वसूली करने वाले आठ लोग उन्हें दिखाई दिए। पुलिस को नजदीक आते देख आरोपी इधर उधर छुपने लगे इसी दौरान वहां खडी बाईक को लेकर जब होमगार्ड का जवान चलने लगा तो हमलावरों ने ताबड़तोड़ हमला कर पुलिस कर्मियों की हालत पतली कर दी। पुलिस के जवान अगर हवाई फायर नहीं करते तो किसी की जान भी जा सकती थी। 

हमले में हवलदार गजेंद्र ,ईएचसी गोपाल तथ होमगार्ड का जवान सतपाल घायल हो गये। सबसे ज्यादा चोट गोपाल को आई जिसका सरकारी अस्पताल में इलाज कराया गया। जवानों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुन्हाना पुलिस ने शेर मोहम्मद, इमरान, वसीम, अलीजान, रहीश, मुंडत, मकशूद, मुस्ताक के खिलाफ भादस की धारा 25, 148, 149, 323, 186, 332, 333, 353, 307 के तहत मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। 
PunjabKesari
पुन्हाना थाना प्रभारी अशोक कुमार दहिया से बात की गई तो उन्होंने मामले की पुष्ठि करते हुए कहा कि आरोपियों की पहचान कर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही सभी आरोपी पुलिस गिरफ्त में होगें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

static