फोर्टिस अस्पताल पर बड़ी कार्रवाई, स्वास्थ्य विभाग ने दर्ज करवाई FIR

punjabkesari.in Sunday, Dec 10, 2017 - 09:54 AM (IST)

अंबाला(कमलप्रीत सभ्रवाल): गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल पर स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा कसता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने ट्वीट कर दी है। अस्पताल के खिलाफ एफआईआर नं-639, धारा 304 पार्ट 2 के तहत गुरुग्राम के सुशांत लोक पुलिस स्टेशन में देर रात मामला दर्ज किया गया है। इससे पहले हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने फोर्टिस अस्पताल की जमीन का लीज अौर ब्लड बैंक का लाइसेंस रद्द कर दिया है। 

उल्लेखनीय है कि दिल्ली के द्वारका में रहने वाले जयंत सिंह की सात साल की बेटी आद्या को 27 अगस्त से तेज बुखार था। दूसरे ही दिन उसे रॉकलैंड अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां दो दिन भर्ती रहने के बाद उन्होंने गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में रेफर कर दिया। डॉक्टरों ने बच्ची को अगले दस दिन लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा। 14 सितंबर को बच्ची की मौत हो गई। डॉक्टरों ने आद्या को डेंगू के इलाज के लिए 15 दिन तक फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती रखा था। हॉस्पिटल ने इसके लिए उन्हें 16 लाख का बिल दिया। इसमें 2700 दस्ताने और 660 सीरिंज भी शामिल थीं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static