आदित्य इंसां को पकड़ने में नाकाम पुलिस, फिर बढ़ाई ईनामी राशि

punjabkesari.in Wednesday, Feb 07, 2018 - 10:13 AM (IST)

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को साध्वियों से यौन शोषण मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद भड़के दंगों के मामले में पुलिस ने हिंसा भड़काने अौर दंगों की साजिश रचने के मामले में आऱोपी आदित्य इंसां की इनाम राशि बढ़ा दी गई है। अब इस राशि को बढ़ाकर 5 लाख कर दिया गया है। आदित्य इंसां पर पहले 2 लाख रुपए का इनाम घोषित था। जबकि हिंसा मामले के चार अन्य आरोपियों पर 50-50 हजार रुपए के इनाम घोषित किए गए थे। डीसीपी पंचकूला मनबीर ने इसकी पुष्टि की है। 

पुलिस लगातार आदित्य की तलाश में छापेमारी कर रही है। लुकआउट नोटिस जारी होने के बाद से अब तक मास्टर माइंड फरार है। पुलिस ने फरार आरोपियों पर इनाम की घोषणा करने सहित देश के तमाम उन नामचर्चा घरों के पास भी इश्तहार चस्पा दिए थे ताकि उसकी गिरफ्तारी में आम लोग भी सहयोग करें। हालांकि पुलिस को अब तक कुछ हाथ नहीं लग सका है, नतीजतन आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के लिए इनाम की राशि बढ़ाकर 5 लाख कर दी गई है। 

वहीं पुलिस ने डेरे की चेयपर्सन विपासना अौर वाइस चेयरमैन डॉ. पीआर नैन के खिलाफ भी गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है। वे दोनों भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस इन दोनों की तलाश में भी छापेमारी कर रही है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static