आल इंडिया किसान मजदूर संगठन को पुलिस ने रोका, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन (VIDEO)

punjabkesari.in Tuesday, Mar 13, 2018 - 03:48 PM (IST)

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): अाल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे और जमकर प्रदर्शन किया है। प्रदर्शन करते हुए जब संगठन के लोग चंडीगढ़ पंचकूला बॉर्डर पर पहुंचे तो उन्हें वहां पर रोक लिया गया। पंचकूला पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को चंडीगढ़ में जाने की अनुमति नहीं दी। वहीं गुस्साए लोगों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 

उन्होंने किसानों का कर्ज माफी और फसलों की लागत से डेढ़ गुणा दाम पर सरकारी खरीद की गारंटी की मांग की है। उनका यह भी कहना है कि पूरे साल काम दिया जाए और उनकी एक दिन की मजदूरी 600 रू की जाए। बुढा़पा पैंशन को भी  5000 रुपए किया जाए। हालातों को देखते हुए पंचकूला और चंडीगढ़ में भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static