200 रुपए की 186 पर्ची ऑनलाइन काटी, मोबाइल पर आई रसीद

1/22/2019 10:49:54 AM

अम्बाला (जतिन): गांधी मैदान में मंडे मार्कीट में रेहड़ी-फड़ी वालों की नगर निगम रैंट ब्रांच ने ऑनलाइन पर्ची काटी और पर्ची की रसीद रेहड़ी-फड़ी लगाने वालों के मोबाइल पर आई। निगम की इस कार्रवाई को लेकर कई रेहड़ी-फड़ी वालों ने विरोध भी किया, इसके बावजूद निगम की टीम ने करीब 186 पॢचयां काटी और 37,200 रुपए निगम के खाते में जमा करवाएं। वहीं निगम की इस कार्रवाई को लेकर कई राजनीतिक पार्टी के प्रतिनिधियों ने भी विरोध करना चाहा और निगम के इस कार्रवाई को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं जाहिर की। 

दरअसल, नगर निगम अम्बाला छावनी के गांधी मैदान में लगने वाली रेहड़ी मार्कीट को लेकर पर्ची काटने और प्रत्येक रेहड़ी फड़ी लगाने वालों से रसीद काटने का मामला पिछले कई हफ्तों से चल रहा है। मामले को लेकर इनैलो व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष ओंकार सिंह, कांग्रेसी प्रवक्ता वेणु अग्रवाल व अन्य कई राजनेता सामने आ गए थे।

जगाधरी रोड पर लगा जाम

मंडे मार्कीट के दिन अम्बाला की जनता को एक और परेशानी का सामना करना पड़ता है। जगाधरी रोड पर गांधी मैदान के सामने और दूसरी ओर ऑटो व ई-रिक्शा वाले खड़े हो जाते हैं। जिस कारण जगाधरी रोड से निकलने वाला यातायात प्रभावित हो रहा है। निगम प्रशासन को चाहिए कि वह गांधी मैदान का राय मार्कीट की ओर खुले गेट को ही मंडे मार्कीट के लिए इस्तेमाल करे और जगाधरी रोड पर खुले गेट को मंडे मार्कीट के दिन बंद करे। 

Deepak Paul