2 अलग-अलग जहरीला पदार्थ निगलने के मामले, महिला पी.जी.आई. रैफर

12/13/2018 12:58:01 PM

 

अम्बाला छावनी(जतिन): नागरिक अस्पताल में बुधवार को 2 अलग-अलग जहरीला पदार्थ निगलने के मामले सामने आए। मामले में जहां गांव शाहपुर की महिला ने किन्हीं कारणों के चलते जहरीला पदार्थ निगल लिया, वहीं दूसरा मामला गांव छोटा खुड्डा निवासी सागर (18) ने पारिवारिक कलह के चलते ऑलआऊट निगलने का मामला सामने आया है। दोनों मामले की जानकारी पुलिस को दे दी है।

बताते हैं कि गांव शाहपुर की रहने वाली सुनीता (37) ने अज्ञात कारणों के चलते बुधवार को जहरीला पदार्थ निगल लिया। सुनीता की बिगड़ी हालत को देख परिवार सदस्य अम्बाला छावनी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाने पहुंचे, जहां से उसे पी.जी.आई. चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया। मामले में थाना पड़ाव पुलिस मामले की कार्रवाई में जुटी हुई है। वहीं, गांव छोटा खुड्डा के रहने वाले सागर ने आलआऊट पी लिया। इसके बाद उसकी हालत बिगडऩे के बाद परिवार सदस्यों ने नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां पर डाक्टरों ने उसे उपचार देकर वार्ड में शिफ्ट कर दिया है।

Deepak Paul