ट्रेन की चपेट में आने से 2 की मौत

12/1/2017 10:57:05 AM

बराड़ा(निशांत):अम्बाला-सहारनपुर रेल लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से 2 लोगों की मौत हो गई। जी.आर.पी. अम्बाला ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। आर.पी.एफ. इंस्पैक्टर विश्वेंद्र मीणा ने बताया कि पहला हादसा गांव सज्जन माजरी के पास हुआ, जहां गाड़ी संख्या 54539 की चपेट में आने से गांव दादूपुर निवासी कर्मचंद (45) पुत्र फूलचंद की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक कर्मचंद की पत्नी की कुछ दिनों पहले मौत हो गई थी। मृतक कर्मचंद के पास 3 लड़कियां, 2 लड़के हैं, जिसमें से तीनों लड़कियों व एक लड़के की शादी हो चुकी थी। वहीं, दूसरा हादसा गांव केसरी के पास हुआ, जिसमें मंजीत सिंह (35) पुत्र गुलाब सिंह निवासी हरयोली किसी अज्ञात ट्रेन की चपेट में आ गया। इस हादसे में मंजीत की मौत हो गई। जी.आर.पी. अम्बाला ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया।