एक क्षण में 3 बच्चे अनाथ

1/22/2019 10:45:07 AM

अम्बाला (रीटा): दोहरे विभत्स कांड के बाद गांव नसडौली में जहां सन्नाटा पसर गया है, वहीं अपने जवान बेटे-बहू की लाश देखकर बुजुर्ग सिमरजीत कौर का बुरा हाल है। एक तरफ जहां उनकी आंखों में जवान बेटे-बहू की मौत का गम है, वहीं मां-बाप का साया सिर से उठने पर अनाथ हुए उनके 3 पोते-पोतियों के भविष्य की ङ्क्षचता भी थी। सिमरजीत कौर को क्या पता था कि वह कुछ घंटे पहले ही घर से बाड़े में काम के लिए निकली थी, वापस पहुंची तो उनकी दुनिया वीरान हो चुकी थी। 

जहां घर में एक ओर जवान बहू की खून से लथपथ लाश पड़ी थी, वहीं उनके घर के बाहर जवान बेटा भी लहूलुहान पड़ा था। मृतक दम्पति के तीनों बच्चे खुशी-खुशी स्कूल गए थे। उन्हें स्कूल में पता चला कि अब उनके माता-पिता इस दुनिया में नहीं रहे। हालांकि, पुलिस ने हत्या व आत्महत्या की वजह ई.एस.आई. गुरदीप सिंह का मानसिक तौर से परेशान होना बताया है। वजह कुछ भी हो एक क्षण में ही 3 बच्चे अनाथ हो गए और एक विधवा बुजुर्ग महिला बेसहारा हो गई। 

घटनास्थल से रिवाल्वर बरामद

पुलिस ने मौके से हत्या व आत्महत्या में प्रयोग की गई रिवाल्वर व कारतूस बरामद कर लिए हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल, अम्बाला शहर भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक गुरदीप सिंह पिछले एक साल से मानसिक तौर पर परेशान चल रहा था। शायद यही वजह रही कि पहली उसने अपनी पत्नी को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी और बाद में खुद को भी गोली मार दी।

Deepak Paul