3 एच.पी.एस. का स्थानांतरण

7/14/2018 9:35:54 AM

चंडीगढ़(ब्यूरो): हरियाणा सरकार ने तुरन्त प्रभाव से हरियाणा पुलिस सेवा (एच.पी.एस.) के 3 अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। ममता खर्ब, डी.एस.पी. अम्बाला को डी.एस.पी. रोहतक लगाया गया है, जबकि बलजीत सिंह, डी.एस.पी. राज्य चौकसी ब्यूरो को डी.एस.पी.अम्बाला नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार, रणधीर सिंह, डी.एस.पी. राज्य चौकसी ब्यूरो को डी.एस.पी. मुख्यालय यमुनानगर लगाया गया है। 

Rakhi Yadav