युवक पर बरसाई गोलियां छाती के आर-पार, तेजधार हथियार से किया हमला

8/23/2019 10:59:18 AM

शहजादपुर/अम्बाला छावनी: कस्बा के मुख्य बाजार में वीरवार देर शाम एक युवक पर कुछ युवकों ने गोलियां बरसा दी व तेजधार हथियार से हमला कर दिया। वारदात को अंजाम दे।हमलावर फरार हो गए। मुख्य बाजार में हुई वारदात से कस्बे में सनसनी फैल गई। जानकारी अनुसार वीरवार देर सायं लगभग सवा 8 बजे के करीब अरविंद (28) निवासी गांव बनौदी दुकान पर आया था।

बताया जा रहा है कि जब उक्त युवक वापस जाने के लिए दुकान के बाहर खड़ी अपनी कार में बैठने लगा तो पीछे से कुछ युवकों ने गोलियां चला दी। जब युवक पर फायर हुआ तो वह भागने लगा। जानकारी अनुसार जब वह भागा तो हमलावर युवकों ने किसी तेजधार हथियार से उस पर हमला कर दिया। मौके पर पहुंचे डी.एस.पी. नारायणगढ़ अमित भाटिया ने भी मौका मुआयना किया।

 घायल युवक को वारदात के बाद अम्बाला छावनी में नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर डाक्टर ने प्राथमिक उपचार देने के साथ ही उसका सी.टी. स्कैन करवाया। गोली छाती के आर-पार होने के कारण युवक को चंडीगढ़ सैक्टर 32 रैफर किया गया है। घायल युवक की हालत फिलहाल नाजुक बताई जा रही है।

Isha