सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के त्रिवार्षिक चुनाव सम्पन्न

1/19/2019 9:53:16 AM

अम्बाला (जतिन): नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के त्रिवाॢषक प्रतिनिधि चुनाव में महासचिव जरनैल सिंह चनालिया व जिला सचिव राजेंद्र चनालिया की अध्यक्षता में संपन्न हुए। इसमें सेवानिर्मित कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संतराम सौदा ने शाखा अम्बाला शहर प्रधान चमन लाल मंचल, चेयरमैन मंगतराम व अन्य पदाधिकारियों की देखरेख में हुए।

जिसमें सरपरस्त राजेंद्र चनालिया, प्रधान सेवाराम बोहत, वरिष्ठ उपप्रधान रिंकू, उप प्रधान धर्मेंद्र, विक्रम, सचिव बीरपाल कांगड़ा, कैशियर दीपक जयदिया, सह सचिव राजेश कुमार, संजीव, प्रचार सचिव राहुल, अंकित, संगठन सचिव अनिल कुमार, ऑडिटर बलविंदर सिंह बराड़ के अलावा हाजिरी प्रभारी सदस्य सुनील कुमार सहोता, सुनील कुमार नेता, परवीन गोगलिया, राजू हंस, मनोज, संजय, संदीप कुमार, सुरेश, नंदा, दया, कमल आदि पदाधिकारी को सर्व सहमति से चुना गया।

Deepak Paul