माता-पिता की डांट से नाराज छात्र सहारनपुर से ट्रेन में बैठकर पहुंचा अम्बाला, जी.आर.पी. व रेलवे चाइल्ड टीम ने किया रैस्क्यू

4/20/2019 8:46:28 AM

अम्बाला छावनी(हरिंद्र): कक्षा चौथी का छात्र सहारनपुर से ट्रेन में बैठ अम्बाला पहुंच गया। कंट्रोल से आए फोन के बाद जी.आर.पी. ने बच्चे का रैसक्यू कर कब्जे में लिया। बच्चे की सूचना मिलते ही रेलवे चाइल्ड हैल्प टीम भी मौके पर पहुंच गई। कुछ समय बाद परिजन भी अम्बाला पहुंच गए। कागजी कार्रवाई के बाद बच्चा सुरक्षित परिजनों को सौंप दिया गया।जी.आर.पी. अधिकारी राजकुमार ने बताया कि सहारनपुर निवासी 9 वर्षीय बच्चे को परिजनों ने पढ़ाई के नाम पर डांट दिया। बच्चा गुस्से में बिना बताए घर से निकल गया। परिजनों ने पहले अपने स्तर पर बच्चे की तलाश की तो उन्हें जानकारी मिली कि उनका बच्चा अम्बाला जाने वाली ट्रेन में चढ़ता देखा गया है।

तुरंत उन्होंने सहारनपुर जी.आर.पी. व आर.पी.एफ. से संपर्क किया। कंट्रोल रूम से बच्चे के संबंध में मैसेज प्राप्त हुआ कि एक बच्चा घर से भागकर अम्बाला की तरफ आने वाली ट्रेन में बैठा है। दोपहर लगभग 3 बजे सहारनपुर से आई ट्रेन की जांच की तो बच्चे को सकुशल रैस्क्यू किया गया। बच्चे की जानकारी रेलवे चाइल्ड हैल्प टीम सदस्या सुनीता को दी गई। उन्होंने मौके पर पहुंच बच्चे की काऊंसिङ्क्षलग की और बच्चे से घर से भागने सहित परिजनों की जानकारी ली। परिजन कुछ ही देर में अम्बाला पहुंच गए। आधार कार्ड से बच्चे की शिनाख्त करने के बाद बच्चे को परिजनों के हवाले कर दिया गया।

kamal