अम्बाला के वरदान ने कटरा में जीता गोल्ड मेडल

9/11/2018 11:19:27 AM

अम्बाला(जतिन्द्र): पूजा विहार निवासी वरदान शर्मा ने 13 साल की उम्र में हरियाणा का नाम रोशन किया। श्री माता वैष्णो देवी गुरुकुल चरणपादुका कटरा में छठी कक्षा में प्रथम स्थान हासिल किया और गोल्ड मैडल प्राप्त किया। उसकी इस उपलब्धि पर वरदान ने हरियाणा के साथ-साथ अम्बाला का नाम भी रोशन किया है।

हाल ही में कटरा में आयोजित वार्षिक दिवस समारोह में मुख्यातिथि सुदर्शन शर्मा एक्स वाइस चांसलर श्री वैंकेटेश्वर वैदिक यूनिवर्सिटी तिरोपति की ओर से गोल्ड मैडल व शिल्ड देकर उसे सम्मानित किया गया। इस दौरान उनके साथ प्रो.विश्वमूर्ती, एडिशनल सी.ई.ओ. अंशुल गर्ग, वाई.के मिश्रा व अतिथिगण शामिल रहे।
 

Rakhi Yadav