बिहार के CM नितीश के बयान पर अनिल विज का पलटवार

4/19/2016 1:55:32 PM

अंबाला( कमल प्रीत): बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार के संघ मुक्त भारत बनाने के ब्यान के बाद राजनैतिक माहौल पूरी तरह से गर्मा गया है। नितीश कुमार के इस ब्यान के बाद न केवल बिहार बल्कि देशभर के राजनेताओं में ब्यानबाजी का दौर शुरू हो गया है। जिसका असर अब हरियाणा की राजनीति में भी होता दिखाई दे रहा है। नितीश कुमार के ब्यान पर अब हरियाणा कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने जवाब दिया है। 

 

नितीश कुमार के ब्यान पर हल्ला बोलते हुए हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि बड़ी आश्चर्य की बात है कि ये राजनेता अपनी राजनीति के लिए कैसे कैसे ब्यान देते हैं। इन्होंने कभी नहीं कहा कि गरीबी मुक्त भारत बनाना है, कभीं नहीं कहा कि भ्र्ष्टाचार मुक्त भारत बनाना है, कभी नहीं कहा कि बेरोजगारी मुक्त और सूखा रहित भारत बनाना है और हजारों समस्याएं हैं ,लेकिन इन लोगों ने कभी उनका जिक्र नहीं किया और संघ जो इस देश की आत्मा है जो लोगों में देश भक्ति की भावना भरते हैं। 

 

विज ने कहा कि ये लोग विदेशी ताकतों के बल के ऊपर उनसे संघ मुक्त भारत बनाने की बात करते हैं। इनके मनसूबे कभी पूरे नहीं होंगे और ये राजनीति में हमेशा हमेशा के लिए भुला दिए जाएगे।