धोखाधड़ी के मामले में आरोपी गिरफ्तार

6/16/2019 3:57:34 PM

अम्बाला छावनी (जतिन): थाना महेश नगर में दर्ज धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने गांव सरसेहड़ी निवासी आरोपी सुरिंद्र सिंह को गिरफ्तार किया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया और कोर्ट के आदेशानुसार 2 दिन का पुलिस रिमांड मंजूर हुआ।

खंड एवं पंचायत अधिकारी अम्बाला सुमित बक्शी ने 7 जनवरी को थाना महेशनगर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि गांव सरसेहड़ी निवासी भूतपूर्व सरपंच सुरिंद्र सिंह ने उसके कार्यालय वर्ष 2005-2010 के दौरान पंचायत की एक बड़ी रकम हड़पने की धोखाधड़ी की है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी थी। 

Shivam