8 महीने से बदतमीजी कर रहा था,राेका ताे पीटने लगा

punjabkesari.in Saturday, Oct 03, 2015 - 06:42 PM (IST)

अंबाला (कमल मिड्ढा) : शहर में महिला के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर मारपीट का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि 8 महीने से नगर निगम का कर्मचारी राजेश उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा था उसे समझाने की कोशिश की तो उसने सरेआम उसके साथ मारपीट की ।

अंबाला शहर सिविल अस्पताल में दाखिल अपने चोट के निशान दिखाती इस महिला के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर मारपीट की गयी है। दरअसल, पिछले 8 महीने से नगर निगम में सफाई कर्मचारी के तौर पर काम करने वाला राजेश इस महिला और उसकी बेटी व बहन पर आते-जाते फब्तियां कसता था। कई बार मनचले ने इस महिला से छेड़छाड़ की। इसकी शिकायत कई बार मनचले के परिजनों से की गयी, मगर हुआ कुछ् नही। आज भी मनचले ने महिला को घेरकर उससे सरे राह छेड़छाड़ की जब इसका विरोध महिला ने किया तो उसने महिला से मारपीट करनी शुरू कर दी। महिला को शरीर पर कई जगह चोटे आई हैं। लोगों ने उससे बचाया और अस्पताल पहुंचाया ।

महिला पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन मीडिया के सामने मामला जांच के दायरे में होने चलते महिला पुलिस बोलने के लिए तैयार नहीं है ।

 
 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static