राई स्पोर्ट्स स्कूल मामलाः डायरेक्टर भारती अरोड़ा ने MLA को भेजा मानहानि का नोटिस

6/15/2017 8:12:42 PM

सोनीपत (पवन राठी):सोनीपत राई स्पोर्ट्स स्कूल मामले में नया मोड़ आ गया है। स्कूल की डायरेक्टर एवं प्रिंसिपल आईजी भारती अरोड़ा ने स्थानीय विधायक जयतीर्थ दहिया को मानहानि का नोटिस भेजा है। भारती अरोड़ा ने राई से कांग्रेसी विधायक जयतीर्थ दहिया को 4 करोड़ के मानहानि का नोटिस भेजा। स्पोर्ट्स स्कूल और विधायक के बीच करीब एक महीने से आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला चल रहा था जिसके बाद प्रिंसिपल भारती अरोड़ा ने विधायक पर छवि खराब करने का कानूनी नोटिस भेजा है। भारती अरोड़ा अपने खिलाफ राई विधायक जयतीर्थ दहिया द्वारा लगाए गए आरोपों से आहत हैं। दहिया ने भारती अरोड़ा पर भ्रष्टाचार में संलिप्त होने का आरोप लगाया है। 

गौरतलब है कि राई स्पोर्टस स्कूल में बीते सालों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार फैला हुआ था जिसकी जानकारी स्कूल निदेशक एवं प्राचार्या भारती अरोड़ा द्वारा मौजूदा हरियाणा सरकार को अक्तूबर 2016 में दी जा चुकी है। मामले पर संज्ञान लेते हुए सरकार ने प्रदेश के मुख्य सचिव डी.एस. ढ़ेसी को इसकी जांच सौंपी है। ढ़ेसी द्वारा गठित की गई जांच कमेटी द्वारा उच्च स्तर पर जांच प्रकिया चल रही है।