अम्बाला डिवीजन में आज 2 जगह ब्लॉक

2/17/2019 12:12:57 PM

अम्बाला छावनी(हरिंद्र): अम्बाला डिवीजन में आज 2 जगह ब्लॉक लिए जाएंगे। पहला ब्लॉक अम्बाला छावनी और लुधियाना डाउन लाइन पर लिया जाएगा। दूसरा ब्लॉक राजपुरा धुरी सैक्शन पर 3 घंटे का लिया जायेगा। इस दौरान ट्रैन नंबर 22430,  12380, 12752, 22552 साहनेवाल चंडीगढ़ के रास्ते चलेगी। इस दौरान पैसेंजर ट्रेन नंबर 54552 और 54553 अम्बाला छावनी-पटियाला-अम्बाला छावनी के बीच रद्द रहेगी। ब्लॉक के दौरान ट्रैन नंबर 12920 और  11058 को बीच रास्ते रोककर चलाया जाएगा।

Deepak Paul