विज का ट्विटर बम...मुलायम सिंह यादव को लिया आड़े हाथों

11/22/2015 11:44:39 AM

अंबाला (कमलप्रीत): हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने एक बार फिर से ट्विटर बम फोड़ते हुए। बर्थडे ब्वॉय मुलायम सिंह यादव को निशाने पर लिया। विज ने ट्वीट कर मुलायम सिंह यादव को जन्मदिन की बधाई देने के साथ ही कहा कि समाजवाद के अर्थ का अनर्थ, ऐसे लोगों के मुंह से समाजवाद का नाम भी अच्छा नहीं लगता। अपनी बेबाकी और बयानों से चर्चा में रहने वाले विज ने कहा कि यादव जिस प्रकार से अपने जन्मदिन पर समाजवाद की बात कर रहे हैं और जिस तरह अपना जन्मदिन मना रहे हैं तो उनके काम से समाज तो गायब दिखाई दे रहा है।

विज ने यादव के समाजवाद पर निशाना साधते हुए कहा कि यादव ने तो समाजवाद के अर्थ का भी अनर्थ कर दिया। मुलायम सिंह यादव को आड़े हाथों लेते हुए विज ने कहा कि उन्हें खुद को समाजवादी कहने और समाज का वास्ता देने का भी कोई अधिकार नहीं है। विज ने यहां मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के जन्मदिन मनाने के तरीके का उदाहरण देते हुए कहा कि हमारे मुख्यमंत्री ने भी जन्मदिन मनाया था और उनके पड़ोसियों तक को नहीं पता चला था और यादव करोड़ों रुपए खर्च कर जन्मदिन मना रहे हैं। विज ने कहा कि ऐसे लोगों के मुंह से समाजवाद का नाम भी अच्छा नही लगता।