दोस्त की बहन से छेड़छाड़ का मामला, समझौते की बात करने आए युवकों ने किया हमला

1/21/2020 10:56:40 AM

अम्बाला छावनी (हरिंद्र) : करधान स्थित पार्क में आधा दर्जन युवकों ने धारदार हथियार से हमला कर छोटा खुड्डा विकास पुरी कालोनीवासी जगदीप सिंह उर्फ जग्गी (20) को गंभीर रूप से घायल कर दिया। गंभीर अवस्था में युवक को उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया, यहां उसका उपचार किया जा रहा है। ड्यूटी डाक्टर द्वारा मामले की जानकारी सम्बंधित थाना में दे दी गई है।

जगदीप ने बताया कि एक युवक दोस्त की बहन से छेड़छाड़ करता था, उसे कई बार समझाया पर वह नहीं माना। इस बारे समझौता होने की बात भी हुई लेकिन समझौते के दौरान ही आधा दर्जन युवकों ने उस पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले के बाद युवक मौके से फरार हो गए। उसे बेहोशी की हालत में कुछ लोग सिविल अस्पताल लेकर आए।

सूचना मिलते ही युवक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। युवक के पिता बलविंद्र सिंह ने बताया कि उनका बेटा ओपन स्कूल से पढ़ाई कर रहा है। उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है लेकिन अचानक हुए इस हमले से वह भी काफी हैरान हैं। जगदीप ने बताया कि वह हमलावर युवकों में से एक युवक को पहचानता है। उसके माध्यम से ही अन्य युवकों की भी जानकारी मिल जाएगी।

Isha