कैंटोनमेंट के खिलाफ सौंपी शिकायत

2/12/2019 11:30:04 AM

अम्बाला छावनी (हरिंद्र): तोपखाना माली परेड में चल रहा धरना चौथे दिन भी जारी रहा। कैंटोनमैंट बोर्ड की तरफ से किसी भी अधिकारी के मौके पर न आने और आश्वासन न मिलने के कारण स्थानीय निवासियों में लगातार रोष बढ़ता जा रहा है। अब उन्होंने संयुक्त समाज सेवा संघ के बैनर तले कैंटोनमैंट के खिलाफ लिखित शिकायत उपायुक्त अम्बाला कार्यालय में दी है।

संयुक्त समाज सेवा संघ नैशनल अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने बताया कि तोपखाना परेड अम्बाला छावनी में आजादी के बाद ही यहां के निवासियों के मानवाधिकारों का उल्लंघन हो रहा है। यहां लोग 1843 से रह रहे हैं। अंग्रेजों ने जब यहां छावनी बसाई थी, तब इन लोगों को यहां सब्जियां उगाने के लिए बसाया था। 

अंग्रेजों के जाते ही भारत देश के आजाद होते ही इन लोगों को भारतीय राजनीति ने अपना गुलाम बना लिया और दूसरी कैंटोनमैंट बोर्ड पूरी कर रहा है। स्थानीय निवासियों के आशियाने को तोडऩे का काम कैंटोनमैंट द्वारा लगातार किया जा रहा है। पत्र के माध्यम से पिछले दिनों तोड़े गए निर्माण का जिक्र भी किया गया।

Deepak Paul