हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर डैमेज कंट्रोल करने में लगी भाजपा तो पैर मजबूत करने में कांग्रेस

12/15/2018 11:28:51 AM

अम्बाला(मीनू): इंडियन नैशनल लोक दल (इनैलो) की आपसी फूट के बाद दुष्यंत चौटाला ने अपनी अलग पार्टी जननायक जनता पार्टी बना ली है। इनकी सियासी उठापटक के बाद और भी अटकलों का बाजार गर्म है। जहां एक ओर सत्तासीन भाजपा 3 राज्यों में ताजा मिली शिकस्त के बाद हरियाणा में अपने डैमेज कंट्रोल पर विचार-विमर्श कर रही है, वहीं कांग्रेस प्रदेश में अपने पैर मजबूत करने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाने में लगी हुई है। हर पार्टी आगामी वर्ष में लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों के लिए तैयारी में जुटी हुई है। 

इसी बीच आम आदमी पार्टी ने भी प्रदेश की राजनीति में दस्तक दे दी है और दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं 'आप' के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल प्रदेश का राजनीतिक दौरा भी कर रहे हैं। चुनावों में पाॢटयों के राजनीतिक समझौते कोई नई बात नहीं है। इस बार के चुनावों में भी ऐसे कई समझौते होने हैं। इनैलो ने पहले ही बसपा के साथ राजनीतिक गठबंधन कर लिया है और 5 जिलों के निगम चुनावों में भी मेयर पद हेतु अपने संयुक्त प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं। ऐसी ही एक चर्चा दुष्यंत चौटाला और 'आप' के बीच होने वाले समझौते की भी सुनने में आ रही है।

Rakhi Yadav