गर्भवती की एंबुलेंस में हुई डिलीवरी, उपचाराधीन

7/21/2018 8:37:38 AM

अम्बाला(जतिन): कलाई माजरी की रहने वाली 26 वर्षीय महिला को अम्बाला कैंट नागरिक अस्पताल से पी.जी.आई. ले जाते हुए महिला ने एम्बुलैंस में बच्चे को जन्म दे दिया। एम्बुलैंस में डिलीवरी होते ही एम्बुलैंस को वापस नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां पर महिला को वार्ड में भर्ती करके उपचार दिया जा रहा है। महिला के पति लखविंद्र ने बताया कि शुक्रवार को पत्नी को घर पर प्रसव पीड़ा शुरू होने पर कड़ासन सी.एच.सी. पर ले जाया गया था। 

जहां से उसको अम्बाला कैंट के नागरिक अस्पताल रैफर कर दिया गया था। पति ने बताया कि पत्नी के अल्ट्रासाऊंड करवाने पर उन्होंने बताया कि बच्चा हरकत नहीं कर रहा है लेकिन पत्नी के बी.पी. बढऩे पर पी.जी.आई. रैफर कर दिया और जैसे ही एम्बुलैंस बस स्टैंड के पास पहुंची तभी एम्बुलैंस में ही डिलीवरी हो गई। जिसके बाद एम्बुलैंस अस्पताल वापस लेकर आए जहां पर पत्नी का इलाज चल रहा है।

Rakhi Yadav