पानी निकासी को लेकर विवाद, दम्पति से मारपीट

10/21/2018 2:47:14 PM

अम्बाला छावनी (जतिन): महेश नगर थाना क्षेत्र में पानी निकासी को लेकर टांगरी बंधे पर स्थित न्यू लक्की नगर में झगड़ा हो गया। न्यू लक्की नगर के रहने वाले संजय (36) ने बताया कि वह पेठा बनाने का काम करता है। दशहरे की रात को पड़ोसी ने पानी निकासी को लेकर बहस करनी शुरू की और हंगामा करने लग गया। इसी के चलते शनिवार की सुबह वह मारपीट पर उतर आया। आरोप लगाया कि पड़ोसी ने उसकी पत्नी और उससे मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया। इसके बाद घायल अपना उपचार करवाने के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचे। यहां मैडीकल करवाने के बाद मामले की सूचना महेश नगर पुलिस को दी।

Deepak Paul