बरसात से आई तापमान में गिरावट, धान के खेत पानी से लबालब भरे

7/16/2019 10:39:47 AM

नारायणगढ़, (धर्मवीर): क्षेत्र में रात से हो रही बरसात से जहां मौसम में गिरावट आई वही धान के खेतों में पानी भर गया। दरअसल, शनिवार की रात व रविवार सारे दिन बरसात होने पर मौसम में गिरावट आने से चीपचिपी गर्मी से लोगो को राहत मिली है। यहां तक कि लोगों के कूलर व एस.सी. भी बंद हो गए हैं। वहीं किसानों की धान की फसल के लिए बरसाती पानी एक संजीवनी बूटी की तरह काम कर रहा है। 

रविवार को सारा दिन हुई बरसात से जहां खेत पानी से लबालब भर गए है। इससे किसान को धान व घास की फसल को फायदा मिलेगा। कई ऐसे भी किसान थे जो पानी की कमी से धान की पौध लगा रहा है, वहीं सब्जी उगाने वाले किसानों को बरसात का नुक्सान भी उठाना पड़ा। शहर में बरसात अधिक होने पर नालो की निकासी न होने पर सड़कों पर बरसाती पानी घुमता रहा। यहा तक गंदगी भी बाजारो में फैल गए।

Isha