आंखों की पुतली कोर्निया के अंधेपन का इलाज सम्भव : डा.आशीष बंसल
punjabkesari.in Wednesday, Apr 03, 2019 - 11:01 AM (IST)

अम्बाला शहर: बंसल आई अस्पताल के कोर्निया विशेषज्ञ डा. आशीष बंसल ने बताया कि आंख की पुतली व कोर्निया सबसे बाहरी पारदर्शी परत होती है। यह आंख के शीशे का काम करती है, जिसके द्वारा रोशनी आंख के अंदर जाती है। जब यह किसी कारणवश धुंधली हो जाती है जैसे कि चोट लगना, जख्म या इन्फैक्शन, फौला पडऩा या कभी लैंस बदलने के आप्रेशन के बाद तो इसके कारण अंधापन हो जाता है।
कुछ मरीजों में दवाइयों से पुतली को ठीक किया जा सकता है परंतु कुछ में खराब पुतली बदलकर नई पुतली लगाई जा सकती है, जिसे कोर्निया ट्रांसप्लांट कहते हैं। ऑप्रेशन के बाद 70-80 प्रतिशत लोग सफलतापूर्वक देख सकते हैं। डा. आशीष ने बताया कि आजकल आधुनिक तरीके से पूरी पुतली बदलने की जगह पुतली की कुछ परतें भी बदली जा सकती हैं जिसकी सफलता और बेहतर है। डा. आशीष बंसल ने एम.एस.पी.जी.आई. चंडीगढ़ और कोर्निया बदलने का विशेष प्रशिक्षण चैन्नई से किया है।
बंसल आई अस्पताल में सफेद मोतिए के लिए आधुनिक तकनीक ओजिल एल्कॉन, यू.एस.ए.एम.आई.सी.एस. उपलब्ध है। यह तकनीक बिना परहेज केवल 3-4 दिनों में काम शुरू कर सकते हैं और शूगर के मरीजों में काफी कारगर है। यहां आंखों की सभी बिमारियों जैसे कि लेसिक लेजर, शूगर ग्रस्त पर्दे, रेटीना सर्जरी, काला मोतिया, भैंगापन आदि का विशेष इलाज है।