यात्रियों की प्यास बुझाने में नाकाम आई.आर.सी.टी.सी.

6/8/2019 11:51:01 AM

अम्बाला छावनी (हरिंद्र): रेल नीर की शॉर्टेज व यात्रियों की परेशानी को देखते हुए अम्बाला मंडल के अधिकारी जहां दूसरे ब्रांड के पानी की व्यवस्था कर रहे हैं तो वहीं आई.आर.सी.टी.सी. इसे जान-बूझकर कर रची गई साजिश बता रहा है लेकिन इसका खमियाजा तो सिर्फ और सिर्फ रेल यात्रियों को ही भुगतना पड़ रहा है। उत्तर रेलवे के ए-1 ग्रेड रेलवे स्टेशन अम्बाला छावनी पर व्यवस्थाएं सुधारने के लिए डी.आर.एम. के मार्ग दर्शन में स्टेशन डायरैक्टर व संबंधित अधिकारी लगातार कार्रवाई कर रहे हैं लेकिन इसके बाद भी स्टेशन पर आने वाली ट्रेनों में सफर करने वाले यात्री या स्टेशन पर आने वाले यात्रियों की परेशानी खत्म होने का नाम नहीं ले रही। भीषण गर्मी के मौसम में यात्रियों को पीने के पानी के लिए धक्के खाने पड़ रहे हैं। न तो उन्हें आई.आर.सी.टी.सी. की वाटर वैंङ्क्षडग मशीन पर सही मात्रा में पानी मिल रहा है और न ही स्टॉल पर। ऐसे में यात्रियों को प्लेटफार्म पर लगे वाटर कूलर के सहारे ही लंबी लाइनों मे खड़े होकर पानी भरना पड़ रहा है।

आई.आर.सी.टी.सी. का तर्क
आई.आर.सी.टी.सी. अधिकारी ने बताया कि रेल नीर मंगवाने से पहले पूरा प्लान तैयार किया जाता है। इसमें एक दिन में लगने वाले पानी की जानकारी हासिल की जाती है और इसके हिसाब से ही संबंधित स्टेशन पर पानी भेजा जाता है।
200 पेटी से 600 

पेटी तक पहुंची खपत
रेल नीर की प्रतिदिन के हिसाब से सप्लाई देने के लिए 2400 लीटर यानी 200 पेटी की योजना पर सहमति बनी थी और पानी आ भी रहा था लेकिन अचानक सप्लाई 7200 लीटर यानी 600 पेटी तक पहुंच गई।

जान-बूझकर खराब की जा रही पॉजीशन
आई.आर.सी.टी.सी. अधिकारियों ने अम्बाला स्टेशन पर तैनात अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं और रेल नीर की सप्लाई को बाधित होने में भी गोलमाल बताया है। आई.आर.सी.टी.सी. अधिकारी का यहां तक कहना है कि किसी दूसरे ब्रांड को बेचने के चक्कर में जान-बूझकर पॉजीशन खराब करने की कोशिश की जा रही है।

Isha