तेरी आंख्या का यो काजल... पर जमकर झूमे बच्चे व पुलिसकर्मी

10/15/2018 3:23:20 PM

अम्बाला(रीटा): जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के सौजन्य से हर्बल पार्क के नजदीक आयोजित राहगीरी कार्यक्रम में लोगों, बच्चों व पुलिसकर्मियों ने हरियाणवी व पंजाबी गीतों पर जमकर मस्ती की। बैडमिंटन व मैराथन साइकिलिंग में भी बच्चों व अन्य लोगों ने भाग लेकर काफी इंजॉय किया। इसके अलावा कार्यक्रम में लोगों ने जुम्बा खेल, पंजाबी भांगड़ा व रिमिक्स गीतों पर भी नाचते हुए खूब मस्ती की। बच्चों ने इस कार्यक्रम में डांस करके अपने आपको काफी उत्साहित महसूस किया। 

हरियाणी गीत तेरी आंख्यां का यो काजल, देसी देसी न बोल्या कर, महीने भीतर बण जा गी तेरी सॉलेड बॉडी रे, पंजाबी गीतों व रिमिक्स गीतों पर लोगों व बच्चों ने नाचते हुए अपने आप को काफी आनंदित महसूस किया। पुलिस कर्मचारी भी इन गीतों पर नाचकर अपनी खुशी का इजहार कर रहे थे।

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने कहा कि उम्मीद की किरण संस्था द्वारा आयोजित किये जा रहे राहगीरी कार्यक्रम में नये इंवेंट कर लोगों को जोडऩे का काम किया जाता है। राहगीरी कार्यक्रम महीने में 2 बार दूसरे व चौथे रविवार को आयोजित किया जाता है। राहगीरी कार्यक्रम का लोगों में काफी उत्साह देखने का मिल रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रात: काल में मनोरंजन के माध्यम से तनावमुक्त क्षण प्रदान करना है।
 

Rakhi Yadav